Friday, December 21, 2018

સામાન્ય વિજ્ઞાન

1. माँसपेशियाँ में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है?
*— लैक्टिक अम्ल*

2. प्रकाश वर्ष होता है?
*— एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की जाने वाली दूरी*

3. समुद्र की गहराई नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयोग किया जाता है?
*— फ़ेदोमीटर*

4. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं?
*— सिलिकन की*

5. वह काल्पनिक रेखा जो फ़ोकस एवं पोल से गुजरते हुए गोलकार दर्पण पर पड़ती है, वह कहलाती है?
*— मुख्य अक्ष*

6. अगर किसी वस्तु का फ़ोकस अवतल दर्पण पर पड़ता है, तो उसकी छाया कैसी बनेगी?
*— अनन्त*

7. वह धातु जो अम्ल एवं क्षार के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन निकालती है?
*– जिंक*

8. जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
*— लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने*

9. कार्य का मात्रक है?
*— जूल*

10. प्रकाश वर्ष इकाई है?
*– दूरी की*

11. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ कहलाता है?
*— तत्त्व*

12. दो या दो से अधिक तत्त्वों के मात्रा के विचार से एक निश्चित अनुपात में संयोग करने से बना पदार्थ कहलाता है?
*– यौगिक*

13. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं?
*— डाप्लर प्रभाव*

14. कोई कण एक सेकेण्ड में जितने कम्पन करता है, उस संख्या को कहते हैं?
*— आवृति*

15. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकेण्ड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी?
*– 332 मी./से.*

16. निम्नलिखित में से समय का मात्रक नहीं है?
*— प्रकाश वर्ष*

17. पारसेक (Parsec) इकाई है?
*– दूरी की*

18. निम्नलिखित में से कौन धातु होते हुए भी विद्युत का कुचालक है?
*— सीसा*

19. निम्नलिखित में किस अधातु में धातुई चमक पायी जाती है?
*– ग्रेफाइट,आयोडिन*