Thursday, December 26, 2019

सामान्य ज्ञान

प्रश्‍न 1- किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्‍वर मंदिर है।
उत्‍तर -  क्षिप्रा नदी

प्रश्‍न 2- विश्‍व का सबसे बडा डेल्‍टा किन नदियों द्वारा निर्मित होता है।
उत्‍तर - गंगा एवं ब्रम्‍हपुत्र द्वारा ।

प्रश्‍न 3- किस स्‍थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है।
उत्‍तर - देवप्रयाग में ।

प्रश्‍न 4- अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से विभाजित होती है।
उत्‍तर - चम्‍बल एवं साबरमती ।

प्रश्‍न 5- लूनी नदी कहा गिरती है।
उत्‍तर - कच्‍छ का रन में ।

प्रश्‍न 6- तिब्‍बत में मानसरोवर झील के पास से कौन सी नदियां निकलती है।
उत्‍तर - सतलज, सिन्‍धु , ब्रम्‍हपुत्र ।

प्रश्‍न 7- कौन सी नदी बांग्‍लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है।
उत्‍तर - ब्रम्‍हपुत्र ।

प्रश्‍न 8- किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना जाता है।
उत्‍तर - कावेरी नदी को ।

प्रश्‍न 9- आगरा किस नदी के किनारे वसा है।
उत्‍तर - यमुना ।

प्रश्‍न 10- कटक किस नदी के किनारे बसा है।
उत्‍तर - महानदी ।

प्रश्‍न 11- भारत का सबसे ऊँचा बांध कौन सा है।
उत्‍तर - टिहरी बॉध ।

प्रश्‍न 12- भारत का सबसे लम्‍बा बांध कौन सा है।
उत्‍तर - हीराकुंड बॉंध ।

प्रश्‍न 13- भाखड़ा बॉंध किस नदी पर है।
उत्‍तर - सतलज ।

प्रश्‍न 14- हीराकुंड बॉध किस नदी पर है।
उत्‍तर - महानदी (ओडि़शा) ।

प्रश्‍न 15- टिहरी बॉंध किन नदियों के संगम पर है।
उत्‍तर - भागीरथी और भीलांगना ।

प्रश्‍न 16- जवाहर सागर बॉध किस नदी पर निर्मित है।
उत्‍तर - चम्‍बल पर ।

प्रश्‍न 17- भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन सी है।
उत्‍तर - भाखड़ा नांगल परियोजना ।

प्रश्‍न 18- जवाहर सागर परियोजना किस नदी पर है।
उत्‍तर - चम्‍बल नदी (राजस्‍थान) ।

प्रश्‍न 19- पेरियार जल विद्युत परियोजना किस राज्‍य में है।
उत्‍तर - केरल में ।

प्रश्‍न 20- लक्ष्‍मीबाई सागर परियोजना किस नदी पर है।
उत्‍तर - बेतवा ।

प्रश्‍न 21- टेलीफोन, रेडियों, टेलीविजन और रडार के लिए वायुमंडल की कौन सी परत जिम्‍मेदार है।
उत्‍तर - आयनमंडल।

प्रश्‍न 22- तापमान किसे कहते है।
उत्‍तर - भूतल से करीब एक मीटर ऊपर स्थित वायु की गर्मी को उस स्‍थान का तापमान कहते है।

प्रश्‍न 23- विश्‍व में सबसे अधिक वार्षिक तापान्‍तर 65 डिग्री सेल्सियस किस जगह का है।
उत्‍तर - साईबेरिया स्थित बरखोयांस्‍क नामक स्‍थान।

प्रश्‍न 24- आर्द्रता किसे कहते है।
उत्‍तर - वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्‍प को आर्द्रता कहते है।

प्रश्‍न 25- किस वायु में सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत होती है।
उत्‍तर - संतृप्‍त वायु।

प्रश्‍न 26- संघनन का तात्‍पर्य है।
उत्‍तर - जल की गैसीय अवस्‍था के तरल या ठोस अवस्‍था में परिवर्तन होने की क्रिया को संघन कहते है।

प्रश्‍न 27- ओसांक का मतलब क्‍या है।
उत्‍तर - वायु के जिस तापमान पर जल अपनी गैसीय अवस्‍था से तरल या ठोस अवस्‍था में परिवर्तन होता है उसे ओसांक कहते है।

प्रश्‍न 28- पाला या तुषार कब पड़ता है।
उत्‍तर - जब ओसांक, हिमांक से नीचे होता है तब ओस के स्‍थान पर पाला पड़ता है। दूसरे शब्‍दों में जमी हुई ओस को ही पाला कहते है।

प्रश्‍न 29- कोहरा का निर्माण कैसे होता है।
उत्‍तर - वायुमंडल की निचली परतों मे एकत्रित धूल-कण, धुएं के रज एंव संघनित जल पिंडों को कोहरा कहते है। ओसांक से नीचे वायु का तापमान कम होने पर कोहरे का निर्माण होता है।

प्रश्‍न 30- धुंध क्‍या है।
उत्‍तर - हल्‍के-फुल्‍के कोहरे को धुंध कहते है।

प्रश्‍न 31- वायुमंडलीय दाब किसे कहते है।
उत्‍तर - धरती की एक निश्चित इकाई या क्षेत्रफल पर वायुमंडल की सभी परतों द्वारा पड़ने वाला दबाव ही वायुमंडलीय दाब कहलाता है।

प्रश्‍न 32- बायुमंडलीय दाब को किससे मापा जाता है।
उत्‍तर - बैरोमीटर से।

प्रश्‍न 33- वायु या पास्‍कल की ईकाई क्‍या है।
उत्‍तर - बार या पास्‍कल।

प्रश्‍न 34- समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है।
उत्‍तर - 101325 मिली बार।

प्रश्‍न 35- समदाब रेखा क्‍या है।
उत्‍तर - समुद्रतल पर समान वायुदाब वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखा।

प्रश्‍न 36- धरातल की तुलना में वायुदाब कहां अधिक होता है।
उत्‍तर - समुद्रतल।

प्रश्‍न 37- किसी भी स्‍थान पर वायुदाब कितनी बार घटता या बढ़ता है।
उत्‍तर - दो बार।

प्रश्‍न 38- हवाओं के बहने की वजह क्‍या है।
उत्‍तर - दाब प्रवणता।

प्रश्‍न 39- बैरोमीटर के पठन में तेजी से गिरावट किस बात का संकेत है।
उत्‍तर - तूफानी मौसम।

प्रश्‍न 40- बैरोमीटर के पठन का पहले गिरना फिर धीरे-धीरे बढ़ना क्‍या दर्शाता है।
उत्‍तर - वर्षा की स्थिति।

प्रश्‍न 41- बैरोमीटर के पठन का लगातार बढ़ना किस मौसम का सूचक है।
उत्‍तर - प्रतिचक्रवात और साफ मौसम।

प्रश्‍न 42- सेल्सियस थर्मामीटर यंत्र के अविष्‍कारक कौन थे।
उत्‍तर - एंडर्स सेल्सियस।