Wednesday, March 25, 2020

विज्ञान को प्रश्नों

प्रश्‍न 1- पृथ्‍वी का पलायन वेग है- 
उत्‍तर - 11.2 किमी/सेकण्‍ड 

प्रश्‍न 2- ऊर्जा संरक्षण आशय है कि- 
उत्‍तर - ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता है और न ही विनाश 

प्रश्‍न 3- गुरूत्‍वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया- 
उत्‍तर - न्‍यूटन 

प्रश्‍न 4- एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊंचाई तक चढता है, इसका कारण है- 
उत्‍तर - तरल का पृष्‍ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक है 

प्रश्‍न 5- भारहीनता की अवस्‍था में एक मोमबत्‍ती की ज्‍वाला का आकार हो जाएगा- 
उत्‍तर - वही रहेगा 

प्रश्‍न 6- पानी के एक गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है, तो पानी के स्‍तर पर क्‍या प्रभाव होगा- 
उत्‍तर - उतना ही रहेगा 

प्रश्‍न 7- पहिये में बॉल-बियरिंग का कार्य है - 
उत्‍तर - स्‍थैतिक घर्षण को गतिज घर्षण में बदलना

प्रश्‍न 8- तुल्‍यकारी उपग्रह घूमता है, पृथ्‍वी के गिर्द -
उत्‍तर - पश्चिम से पूर्व 

प्रश्‍न 9- पानी की बूंदों का तैलीय पृष्‍ठों पर न चिपकने का कारण है - 
उत्‍तर - आसंजक बल का अभाव 

प्रश्‍न 10- महान वैज्ञानिक आर्किमिडीज किस देश से संबंधित थे- 
उत्‍तर - ग्रीस 

प्रश्‍न 11- कोई भी नाव डूब जाएगी, यदि वह पानी हटाती है, अपने- 
उत्‍तर - आयतन के बराबर 

प्रश्‍न 12- जल पृष्‍ठ पर लोहे के टूकड़े के न तैरने का कारण है- 
उत्‍तर - लोहे द्वारा विस्‍थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है 

प्रश्‍न 13- द्रव में आंशिक या पूर्णत: डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्‍त उछाल की मात्रा निर्भर करती है- 
उत्‍तर - ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर 

प्रश्‍न 14- उत्‍प्‍लावकता से संबंधित वैज्ञानिक है - 
उत्‍तर - आर्कमिडीज 

प्रश्‍न 15- आर्कमिडीज का नियम किससे संबंधित है - 
उत्‍तर - प्‍लवन का नियम 

प्रश्‍न 16- पानी में लोहे की सूई डूब जाती है लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धान्‍त पर आधारित है- 
उत्‍तर - आर्कमिडीज का सिद्धांत 

प्रश्‍न 17- लैम्‍प की बत्‍ती में तेल किसके कारण ऊपर उठता है - 
उत्‍तर - तेल में कार्बोक्सिलिक समूह 

प्रश्‍न 18- जब दो भिन्‍न-भिन्‍न व्‍यास के केशनलियों को किसी द्रव में ऊर्ध्‍वाधर डुबोने पर चढ़े द्रव की ऊंचाई- 
उत्‍तर - कम व्‍यास वाली केशनली में अधिक होगी 

प्रश्‍न 19- श्‍यानता की इकाई है- 
उत्‍तर - प्‍वाइज 

प्रश्‍न 20- यदि केशनली का व्‍यास दुगुना कर दिया जाए तो इसमें चढने वाले जल सतह की ऊंचाई- 
उत्‍तर - आधी रह जाती है 

प्रश्‍न 21- प्रकाश वायु की अपेक्षा कांच मे मन्‍द गति से चलता है, क्‍योंकि - 
उत्‍तर - वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से कम होता है 

प्रश्‍न 22- आवर्द्धक लेंस वास्‍तव में क्‍या होते हैं- 
उत्‍तर - उत्‍तल लैंस 

प्रश्‍न 23- लैम्‍बर्ट नियम किससे संबंधित है- 
उत्‍तर - प्रदीप्ति 

प्रश्‍न 24- अबिन्‍दुकता का दोष दूर करने के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है- 
उत्‍तर - सिलिंडरी लेंस 

प्रश्‍न 25- बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखायी देगा- 
उत्‍तर - काला 

प्रश्‍न 26- विकिरण की कण प्रकृति की पुष्टि किससे की जाती है- 
उत्‍तर - प्रकाश वैद्युत प्रभाव 

प्रश्‍न 27- फोटॉन किसकी मूलभूत यूनिट/मात्रा है- 
उत्‍तर - प्रकाश 

प्रश्‍न 28- तरण ताल वास्‍तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है। इसका कारण है- 
उत्‍तर - अपवर्तन 

प्रश्‍न 29- पानी के ऊपर तेल परत का चमकना उदाहरण है - 
उत्‍तर - व्‍यतिकरण का 

प्रश्‍न 30- सोडियम वाष्‍प लैम्‍प प्राय: सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्‍त होते हैं क्‍योंकि- 
उत्‍तर - ये चमकदार रोशनी देते हैं 

प्रश्‍न 31- किसी तारे के रंग से पता चलता है- 
उत्‍तर - उसके ताप का 

प्रश्‍न 32- प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्‍यूनतम होती है - 
उत्‍तर - कांच 

प्रश्‍न 33- हमें वास्‍तविक सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व ही सूर्य दिखायी देने का कारण है- 
उत्‍तर - प्रकाश का अपवर्तन 

प्रश्‍न 34- प्रकाश मे सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्‍या तरीका है- 
उत्‍तर - एक प्रिज्‍म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है 

प्रश्‍न 35- श्‍वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं - 
उत्‍तर - तन्‍तु को गर्म करके 

प्रश्‍न 36- क्षितिज के समीप सूर्य और चन्‍द्रमा के दीर्घ वृत्‍ताकार दिखायी देने का कारण है- 
उत्‍तर - अपवर्तन 

प्रश्‍न 37- संचार के प्रयुक्‍त फाइबर ऑप्टिक केबल किस सिद्धांत पर कार्य करता है - 
उत्‍तर - प्रकाश के पूर्णं आंतरिक परावर्तन 

प्रश्‍न 38- अवतल लेंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्‍ब बनाते हैं- 
उत्‍तर - आभासी प्रतिबिम्‍ब 

प्रश्‍न 39- तारे टिमटिमाते हैं- 
उत्‍तर - अपवर्तन के कारण 

प्रश्‍न 40- तन्‍तु प्रकाशित संचार में संकेत किस रूप में प्रवाहित होता है- 
उत्‍तर - प्रकाश तरंग